आभार पोर्टल पर पेंशन प्रकरणों को कर्मचारी कोड से लिंक करना अनिवार्य’

अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2026/sns/-  आभार पोर्टल में पूर्व के पेंशन प्रकरणों को लेकर जिला कोषालय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आभार लागू होने के पूर्व के ऐसे पेंशन प्रकरण, जिनमें पेंशनर के PPO/MIR Number को संबंधित कर्मचारी कोड से लिंक नहीं किया गया है, उन्हें कर्मचारी कोड से लिंक करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दिए गए हैं

पेंशन प्रकरणों में जिन PPO/MIR Number का कर्मचारी कोड से मैपिंग नहीं हुआ है, उन्हें कर्मचारी कोड से लिंक करने की सुविधा आभार पोर्टल के डीडीओ लॉगिन में उपलब्ध कराई गई है। संबंधित डीडीओ अपने लॉगिन में उपलब्ध प्रकरणों की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी प्रकरणों को कर्मचारी कोड से अनिवार्य रूप से लिंक कराने कहा गया है।
निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं होने की स्थिति में आगामी माह के वेतन देयक को कोषालय द्वारा स्वीकार किया जाना संभव नहीं होगा।

About The Author