सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम
मोहला, 29 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहला के वनधन केंद्र में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, आईटीआई, स्वदेशी अपनाने, आर्थिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। युवाओं को बताया गया कि तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से वे रोजगार के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, कौशल एवं नवाचार का उपयोग करते हुए विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।