सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में इनोवेशन चैलेंज एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम
मोहला, 29 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज सह जिला शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें नवाचार आधारित गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला में तथा 05 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें अपने नवीन विचारों को विकसित करने तथा नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।