आज जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग के लम्बित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन

जगदलपुर, 29 सितम्बर 2026/sns/- संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कल 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से लोक निर्माण विभाग के लम्बित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया है। सयुंक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन जगदलपुर श्री कमलेश रायस्त ने बताया कि उक्त शिविर में लोक निर्माण विभाग के लंबित पेंशन प्रकरणों को प्रस्तुत कर निराकृत करवा सकते हैं।

About The Author