प्रधानमंत्री आवास योजना से भूपेंद्र कुमार भारद्वाज का पक्के घर का सपना हुआ साकार
जांजगीर-चांपा, 09 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम सलखन निवासी श्री भूपेंद्र कुमार भारद्वाज के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। वर्षों से कच्चे मकान में रहने के कारण बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों और परिवार की सुरक्षा की चिंता अब दूर हो गई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में उन्हें नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई, जिससे उनका अपने घर का सपना साकार हुआ।
श्री भारद्वाज का परिवार पहले मिट्टी और छप्पर से बने मकान में रहते थे। आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिला, जिससे परिवार को इन परेशानियों से राहत मिली है।
पक्का आवास मिलने से अब श्री भारद्वाज का परिवार सुरक्षित वातावरण में सुकून के साथ जीवन बिता रहा है। उनके लिए यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद है। इस सहयोग के लिए श्री भूपेंद्र कुमार भारद्वाज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।