मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में माना कैंप में सेवा सेतु शिविर, 57 हितग्राही लाभान्वित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में माना कैंप में सेवा सेतु शिविर, 57 हितग्राही लाभान्वित

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत माना कैंप में गुरुवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयोजित शिविर में कुल 57 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इसमें पेंशन योजना के 3, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 2, आधार कार्ड के 20, राशन कार्ड के 5, मुक्त यात्रा पास के 20 और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 7 हितग्राही शामिल हैं।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. एबु सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author