सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन
बलौदाबाजार, 9 अक्टूबर, 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बलौदाबाजार द्वारा जिले के शासकीय पालिटेक्निक भाटापारा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरी भाटापारा, सकरी, पलारी, असनींद कसडोल, सिमगा, हथबंद में सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एआई नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति रुचि विकसित करना था। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्षों की संकल्प यात्रा एवं सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज से विद्यार्थियों के इनोवेशन के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 23 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में विद्यार्थी आधिकारिक लिंक ेमूंपददवअंजपवदबींससमदहमण्पद के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इसमें महाराष्ट्र जोन के अंतर्गत तकनीकी विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी, स्टार्टअप्स, एमएसएमई उद्योेग, व्यक्तिगत इनोवेटर्स तथा सामाजिक उद्यम एवं संस्थान भाग ले सकते है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा ली जा रही तकनीकी शिक्षा से दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं को समाधान खोजने के लिये प्रेरित किया गया। छात्रों को इस प्लेटफार्म का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इन कार्यक्रमों में सभी ट्रेड एवं ब्रांच के विद्यार्थियों का सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के सेमीनार में भाग लिया और सवाल पूछे गये। सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत 10 प्रमुख क्षेत्र कृषि, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल, नगरीय विकास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, रक्षा, सतत् विकास, इन्फ्रस्ट्रक्चर एवंमोबिलिटी, उभरती तकनीकी, (एआई) शिक्षा एवं रोजगार के अंन्तर्गत अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उक्त सेक्टरो में चयनित प्रतिभागी में से 50 विजेता को 10 लाख प्रति विजेता पुरस्कार प्रदाय किया जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।