युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान
बलौदाबाजार, 9 अक्टूबर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजनितिक दलों के सदस्यों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामवाली की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महाविद्यालय मे भी छात्रों को जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य मतदान केन्द्र में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अतर्गत किया जाएगा। विशेष अभियान अंतर्गत समस्त मतदान केन्द्र में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते है। साथ ही हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई तथा समस्त उच्च शैक्षणित संस्थाओं में पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए अपने क्षेत्र से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मतदान केन्द्र में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर या म्ब्प्छम्ज् मोबाइल एप्प या वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमते.मबप.हवअ.पद के माध्यम से फॉर्म 6 में ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है।