मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से गौरी राठिया की संतान को पढ़ाई में मिला सहारा
कोरबा, 10 अक्टूबर 2026/sns/- खरमोरा, जिला कोरबा निवासी श्रीमती गौरी राठिया के पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। गौरी राठिया का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में पंजीयन है। श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत उनकी प्रथम संतान को 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। गौरी ने इस राशि का उपयोग बच्चे के लिए पुस्तकें और कॉपियां खरीदने में किया। इससे बच्चे की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में परिवार को मदद मिली। गौरी राठिया को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। वे श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजनाओं से मिलने वाली सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायक है।