‘सेवा सेतु पोर्टल’ से सुशासन का सुखद असर
सुकमा, 09 अक्टुबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल और पारदर्शी व्यवस्था से दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों का जीवन अब सुगम हो रहा है। ग्राम गगनपल्ली निवासी सलवम जोगा (पिता कामा) ने अपने बच्चे के आय प्रमाण पत्र के लिए दोरनापाल तहसील कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र में आवेदन किया था, जो ‘सेवा सेतु पोर्टल’ और जिला प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली के चलते बेहद कम समय में बनकर उन्हें प्राप्त हो गया। बिना किसी चक्कर या परेशानी के समय पर दस्तावेज मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हितग्राही सलवम जोगा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील व सुगम लोक सेवा प्रणाली के प्रति आभार जताया है।