सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी
जांजगीर-चांपा. 12, अक्टूबर 2026/sn/s- सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर ग्राम निवासी श्रीमती वनदेवी कर्ष के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया। शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके लिए आवागमन आसान और सुविधाजनक होगा।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से श्रीमती वनदेवी कर्ष को दैनिक जीवन के आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। अब वे पहले की तुलना में अधिक सहजता से अपने जरूरी कार्य पूरे कर सकेंगी और आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। यह सुविधा उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने में सहायक होगी। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर श्रीमती वनदेवी कर्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।