सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत सेवाप्रदाता पदों पर भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू 14 अक्टूबर को
बलौदाबाजार, 12 अक्टूबर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदाबाजार मे सेवाप्रदाता पद केस वर्कर के 2 पद एवं साइकोसोशल काउंसलर के 1 पद तथा सखी वन स्टॉप सेंटर सिमगा में साइकोसोशल काउंसलर के 1 पद पर भर्ती हेतु 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय बलौदाबाजार में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालयीन दिवसों में कार्यालय में उपस्थित होकर एवं जिले के वेबसाईट www.balodabazar.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।