जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा की बैठक 14 अक्टूबर को
अम्बिकापुर, 12 अक्टूबर 2026/sns/- जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अम्बिकापुर की सामान्य सभा की बैठक 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में सर्व सम्बन्धितों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।