शिक्षित बेरोजगार युवाओ के लिये सुनहरा अवसर
बलौदाबाजार,12 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार के माध्यम से शासकीय आईटीआई सकरी में 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में कुल 348 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला में नियोजक प्रेम प्रकाश फुड भाटापारा द्वारा एकाउंटेंट के 02 पद, सुपरवाइजर के 3 पद, लैब तकनीशियन के 2 पद, फेबरीकेटर के 02 पद, लेबर के 10 पद, मनेजर के 1 पद, एच.आर. एक्जीक्यूटीव के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता 5वीं से उच्च, उम्र 18 से 45 वर्ष, अनुभव 0-3 वर्ष, वेतन पदानुसार 10 हजार से 35000 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र भाटापारा होगा। होटल राज रेसिडेंसी भाटापारा द्वारा रिसेप्सनिस्ट के 2 पद, हाऊस किपिंग स्टाफ के 3, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, शैक्षणिक योग्यता 5वीं से उच्च, उम्र 20 से 45 वर्ष, अनुभव 0-02 वर्ष, वेतन 10 हजार से 35 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र भाटापारा होगा। एबी इंटर प्राइजेज महासमुंद द्वारा बिजनेस एसोसिएट के 15 पद, उम्र 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से उच्च, वेतन 10 हजार से 30 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र बागबाहरा होगा। टेलेंट क्राप्ट सॉल्यूशन प्रा.लि. पुणे महाराष्ट द्वारा अप्रेंटिस ट्रेनी के 50 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण, उम्र 18 से 32 वर्ष, वेतन 17 हजार सात सौ रूपए से 21 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र पुणे महाराष्ट्र होगा। प्रांत एनर्जी रायपुर द्वारा एरिया सेल्स एक्सीक्यूटीव के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से उच्च, उम्र 21 से 45 वर्ष, अनुभव 0 से 2 वर्ष, वेतन 10 हजार से 20 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र आरंग होगा। फायर एंड सेफ्टी डिस्टर मनेजर प्रा.लि. भिलाई द्वारा फायर मेन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, पैकिंग स्टाफ के 25 पद, होम केयर टेकर के 50 पद, योग्यता 10वीं से उच्च, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण, उम्र 18 से 40 वर्ष, अनुभव 0-2 वर्ष, वेतन 10 हजार से 20 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा। बाम्बे इंटेलिजेंट सिक्योरिटी .रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, उम्र 20 से 45 वर्ष, अनुभव 0 से 2 वर्ष, वेतन 15 हजार से 22 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर , बिलासपुर, भिलाई होगा।
रोजगार मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।