सुकमा में मतदाता सूची और मतदाता पर्ची मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित
सुकमा, 12 अक्टुबर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 90-कोंटा की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, बीएलओ वर्किंग कॉपी एवं मतदाता पर्चियों के मुद्रण के लिए इच्छुक एवं योग्य फर्मों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकेंगे। इच्छुक निविदाकार संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सुकमा के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक 50 में संचालित जिला निर्वाचन कार्यालय से 500 रुपये का निविदा शुल्क नगद जमा कर निविदा पत्रक प्राप्त कर सकते हैं।
निविदा प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, निविदा जमा करने की अंतिम समय-सीमा इसी दिन दोपहर 3 बजे तक रहेगी। प्राप्त निविदाएं 3 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे गठित निविदा समिति द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय, सुकमा में निविदाकारों के समक्ष खोली जाएंगी। संबंधित कार्य में रुचि रखने वाली योग्य फर्में निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।