सेवा संकल्प अभियान: बालिका गृह में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

रायगढ़, 12 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर श्री चक्रधर बालिका गृह, रायगढ़ में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करते हुए बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इससे बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About The Author