मणिपुर की घटना के विरोध में महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन के सामने किया पुतला दहन
राजनांदगांव, 13 प्रदेश 2026/sns/- भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड के नेतृत्व मे मणिपुर कांग्रेस सांसद बेमचा सियोल इकोइजम द्वारा जे एन यू की एक लड़की के साथ यौन शोशण किए जाने पर राजनांदगांव भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस भवन जय स्तंभ चौक पर पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की दक्षिण, उतर मंडल की कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन कर घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं संगठन प्रभारी माया बेलचंदन, तेजमाला देशमुख, मिथिलेश्वरी वैष्णव, जिला महामंत्री , मीना यादव जिला उपाध्यक्ष , कांति मौर्य ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री तेजमाला देशमुख, संगीता मिश्रा ने कांग्रेस की गलत मानसिकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में राजनीतिक दलों को भी संवेदनशीलता दिखाते हुए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान प्रमुख रूप से मधु बैद, करुणा राजपूत, पुष्पा उइके, बेला साहू, संगीता मिश्रा,सुश्री शैल यादव उत्तर मंडल अध्यक्ष , श्रीमती टेमन साहू, कांति मौर्य, अंजू एलन वार, प्रेमा सोनकर, कृति बोरकर, उषा गुप्ता गायत्री साहू , मनीषा साहू,चमेली ,मिनी, अंबादे, ज्योति भारद्वाज इराक कर संगीता अंबेड सुमित्रा यादव पूनम साहू माया वैष्णव नेम बाई साहू ,भूमि साहू, दुर्गा साहू, प्रतिभा खंडेलवाल, अनीता सिन्हा, संध्या वर्मा, मंजू यादव, अर्चना अग्रवाल, शशि सहारे उषा गुप्ता सहित सैकड़ो महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी ।
उक्त जानकारी महिला मोर्चा की मिडिया प्रभारी रेणु सुर्यवंशी ने दी है ।