सेवा संकल्प अभियान: महतारी वंदन योजना से संवर रहा महिलाओं का भविष्य, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

मोहला, 12 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत योजना से लाभान्वित महिलाओं की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं, जो शासन की जनकल्याणकारी पहल के महत्व को दर्शाती हैं।
मोहला गांव की श्रीमती पिंकी शाह योजना से प्राप्त राशि में से हर माह 500 रुपये अपने पुत्र के नाम पीपीएफ खाते में जमा कर रही हैं। साथ ही उन्होंने सिलाई मशीन खरीदकर स्वरोजगार शुरू किया है। इसी तरह श्रीमती रिद्धि यादव अपनी बेटी की पढ़ाई और ट्यूशन का खर्च उठाने में इस राशि का उपयोग कर रही हैं। वहीं श्रीमती नसरीन अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिमाह 500 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ उसकी शिक्षा पर भी खर्च कर रही हैं।
इन महिलाओं की पहल बताती है कि महतारी वंदनसेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी प्रेरणादायक कहानियां महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और शासन की योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को जन-जन तक पहुंचा रही हैं।**
योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों का भविष्य संवारने और बचत की आदत विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति लाभार्थी महिलाओं ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। महिलाओं का मानना है कि योजना से मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ अपने सपनों को पूरा करने और परिवार का भविष्य बेहतर बनाने का माध्यम भी बनी है।

About The Author