पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय बैंकर्स मीट कार्यशाला का आयोजन
बलौदाबाजार, 13 अक्टूबर 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा पीएमएफएमई योजना की लक्ष्य पूर्ति हेतु हितग्राहियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता से लाभान्वित कराना और उनके समक्ष आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित् करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार एवं रायल भाटापारा में बैंकर्स मीट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकासखण्ड भाटापारा एवं सिमगा क्षेत्र के पीएमएफएमई हितग्राहियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जिले के प्रमुख बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैक ऑफ बडौदा, यूनियन बैक, एक्सिस बैंक, छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई बैंक सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर उपस्थित उद्यमियों को पीएमएफएमई वित्तीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण सुविधाओं की जानकारी प्रदान की ।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियों ने अपने प्रकरण से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया। मौके पर संबंधित बैंक शाखा से लंबित ऋण प्रकरणों एवं ऋण स्वीकृति प्रदाय करने चर्चा किया गया।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गुणेश्वरी साहू ने लंबित पीएमएफएमई योजना के तहत प्रकरणों के लिए कार्यक्रम अहम भूमिका निभायेगा और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।
इस अवसर पर एलडीएम शिव कुमार कंवर उद्योग विभागों के अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं उद्यमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।