मिशन शक्ति के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार 16 अक्टूबर को
अम्बिकापुर, 13 अक्टूबर 2026/sns/- मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु जिले मे रिक्त 03 संविदा पदों (जेन्डर विशेषज्ञ 01 पद, आई.टी.असिस्टेंट 01 पद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर PMMVY 01 पद) की पूर्ति हेतु साक्षात्कार 16 अक्टूबर 2026 को समय प्रातः 11:00 बजे से स्थान कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर में लिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को उनके सभी मूल दस्तावेज के साथ साक्षात्कार हेतु कार्यालयीन पत्र के माध्यम से आंमत्रित किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थियों को सूचना नहीं मिलती है तब भी वह अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।