सेवा क कहानी: प्रधानमंत्री आवास योजना
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2026/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्के मकान के सपने को साकार करने में सहायक बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो रहा है। इसी क्रम में अम्बिकापुर के घुटरापारा निवासी स्नेहलता गुप्ता के परिवार को भी योजना का लाभ मिला है।
स्नेहलता गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित कुल पांच सदस्य हैं। उनके पति ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण परिवार के लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना मुश्किल था। पहले शौचालय और स्नानघर जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में स्वयं के पक्के मकान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवेदन करने के बाद उनका आवास स्वीकृत हुआ। इससे पक्के आवास की व्यवस्था करने में मदद मिली है।
स्नेहलता ने बताया कि पहले परिवार को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पक्का मकान मिलने से रहने की व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ मकान बनाना आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से उन्हें आर्थिक सहायता मिली है।
योजना का लाभ मिलने पर स्नेहलता गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से उनके परिवार का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है।