रोजगार मेला में 87 युवाओं का प्राथमिक चयन एवं 40 को स्थल पर ही मिला आफॅर लेटर
बलौदाबाजार, 14 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा आईटीआई सकरी में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला मे 348 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें से 87 का प्राथमिक चयन एवं 40 का अंतिम चयन किया गया।
रोजगार मेला में नियोजक प्रेम प्रकाश फुड भाटापारा द्वारा एकाउंट के 2 पद, सुपरवाइजर, लेब तकनीशियन, फेबरीकेटर, लेबर, एच आर एक्जीक्यूटीव के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 140 आवेदक उपस्थित हुए 34 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 15 आवदकों का मेला स्थल पर ही अंतिम चयन किया गया। होटल राज रेसिडेंसी भाटापारा द्वारा रिसेपश्निष्ठ, हाऊस किपिंग स्टाफ एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 82 आवेदक उपस्थित हुए 8 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 2 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। एबी इंटर प्राइजेज महासमुंद द्वारा बिजनेस एसोसिएट के पदों हेतु साक्षात्कार लिया गया जिसमें 15 आवेदक उपस्थित हुए 6 आवदकों का मेला स्थल पर ही अंतिम चयन किया गया। टेलेंट क्राप्ट सोल्यूशन प्रा.लि. पुने महाराष्ट द्वारा अप्रेंटिस टेªनी के पदों पर साक्षात्कार लिया जिसमें 10 आवेदकों में से 4 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। प्रांट एनर्जी रायपुर द्वारा एरिया सेल्स एक्सीक्यूटीव के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 05 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें से 3 आवेदकों का अंमित चयन किया गया। फायर एंड सेफ्टी डिस्टर मनेजर प्रा.लि. भिलाई द्वारा फायर मेन, सिक्योरिटी गार्ड, पैकिंग स्टाप एवं होम केयर टेकर के पदों पर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 78 आवेदक उपस्थित हुए, 18 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 6 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। बाम्बे इंटेलिजेंट सिक्योरिटी .रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए 18 आवेदक उपस्थित हुए 8 आवेदकों का प्राथमिक चयन करते हुए 04 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया।
उपस्थित समस्त नियोजकों द्वारा प्राथमिक चयनित एवं अंतिम चयनित आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर अपने अपने संस्थान में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे भर्ती संबंधित प्रक्रिया पूर्ण किया जा सकें।