महिलाओं की आर्थिक समृद्धि की नई पहचान बन रहा महतारी सदन

मुंगेली, 14 अक्टूबर 2026/sns/- ग्रामीण महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में महतारी सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम सोढ़ार की श्रीमती सहोद्री राजपूत के लिए महतारी सदन महिला समूह की बैठकों और आपसी चर्चा का सहज केंद्र बन गया है। उन्होंने बताया कि पहले समूह की बैठक आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थान की समस्या रहती थी। कई बार किसी सदस्य के घर पर बैठक करनी पड़ती थी, जिससे सभी गतिविधियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था।
श्रीमती सहोद्री राजपूत ने बताया कि महतारी सदन बन जाने से समूह की महिलाओं को बैठक आयोजित करने के लिए किसी दूसरे के घर या अन्य स्थान पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। अब महिलाएं महतारी सदन में एकत्रित होकर समूह की बैठक करती हैं और विभिन्न विषयों पर आपस में चर्चा करती हैं। इससे उन्हें बैठक के लिए उपयुक्त स्थान मिलने के साथ सामूहिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले बैठक के लिए किसी सदस्य के घर पर जाना पड़ता था, लेकिन अब महतारी सदन उपलब्ध होने से समूह की महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है। यह सुविधा उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। श्रीमती सहोद्री राजपूत ने इस पहल के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी सदन बनने से समूह की बैठक के लिए स्थान की समस्या दूर हुई है और महिलाओं को सुविधा मिली है।

About The Author