जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा ने प्राथमिक शाला मझलीपारा का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा ने बुधवार को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मझलीपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कक्षाओं, विद्यालय परिसर, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थित तथा स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली।।बच्चों से चर्चा के दौरान पाया गया कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है। विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्था उचित पायी गई। जिस हेतु प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की सराहना की गई। विद्यालय में बाउण्ड्रीवॉल के अंदर सफाई की आवश्यकता पाए जाने पर प्रधान पाठक को तत्काल सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।