औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

अम्बिकापुर, 15 अक्टूबर 2026/sns/-    कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों को नवीन विचारों, रचनात्मक सोच तथा उद्यमशीलता की भावना को प्रेरित करना एवं उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा ऑनलाईन आवेदन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महाविद्यालय स्तर पर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।
उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत अनुदान छूट एवं रियायतों, स्टार्ट-अप एवं राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू  द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी  गई। इस दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर से श्री अजय मिश्रा, शब्बीर आलम, श्री अशेष सिन्हा, जयसंत कुशवाहा, राजेश सोनी, गीता निर्मलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 200 के लगभग छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author