शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियां खारिज

राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2026/sns/- डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। इसके अंतर्गत ग्राम विकास समिति मारगांव, पद्मश्री धनलक्ष्मी स्वसहायता समूह मारगांव एवं ग्राम पंचायत मारगांव द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author