सीतापुर के चार वार्डों में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए वार्ड सभा एवं मोहल्ला समितियों का गठन

अम्बिकापुर, 16 अक्टूबर 2026/sns/- वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के वन अधिकारों की मान्यता की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के चार वार्डों में वार्ड सभा एवं मोहल्ला समितियों का गठन किया गया है। नगर पंचायत सीतापुर से प्राप्त नामांकित सदस्यों की सूची के आधार पर गठित इन समितियों में अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को शामिल किया गया है।

शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के ज्ञापन के अनुरूप यह गठन किया गया है।

वार्ड क्रमांक 1 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में श्रीमती बिना तिग्गा को अध्यक्ष तथा श्रीमती मेरी मिंज खलखो को सचिव बनाया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती सीमा टोप्पो, श्रीमती कल्याणी एक्का, सुश्री मनीषा लकड़ा, सुश्री नेहा टोप्पो, श्रीमती साक्षी गुप्ता, श्री आशीष गुप्ता, श्री अर्जुन गुप्ता तथा श्री कृष्णा बेक शामिल हैं।
इसी प्रकार  वार्ड क्रमांक 2 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में श्रीमती मनोरंजनी कुजूर को अध्यक्ष तथा श्रीमती कैलासो कुजूर को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती कुन्ती बसोड़, श्रीमती चेरी बाई, श्रीमती चम्पा बसोड़, श्रीमती यशोदा बसोड़, श्रीमती मुलो बाई, श्री कामेश्वर बसोड़, श्री अमित नामदेव तथा श्री मानिक साय शामिल हैं।

वार्ड क्रमांक 8 गुरु घासीदास वार्ड में श्रीमती बिराजो बाई को अध्यक्ष तथा श्री नन्दलाल लकड़ा को सचिव बनाया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती दयावती बाई, श्रीमती गुरूवारी बाई, श्रीमती सनियारो बाई, श्रीमती अनिता तिर्की, श्रीमती सनियारो, श्री दिलीप लकड़ा, श्री बलराम तिर्की तथा श्री लक्ष्मण तिर्की शामिल हैं।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में श्रीमती सिवन्ती पैंकरा को अध्यक्ष तथा श्री देवास पैंकरा को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती तिलकुंवर बाई, श्री गुड्डू पैंकरा, श्रीमती मानती पैंकरा, श्री जसवंत बृजमोहन, श्री दीप लक्ष्मी, श्रीमती रीना गुप्ता, श्री राजेन्द्र गुप्ता तथा श्री महेश गुप्ता शामिल हैं।

About The Author