खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्य योजना
अम्बिकापुर, 21 अक्टूबर 2026/sns/- कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में किया जाएगा। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलो के कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ कृषि, मछली पालन, सहकारिता, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं पशुधन विकास विभाग के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।