भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-कलेक्टर श्रीमती प्रजापति

कवर्धा, 22 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को जिला मुख्यालय कवर्धा में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को आयोजन से संबंधित दायित्वों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने को कहा। बैठक में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, श्री आरपी अचला एवं श्री सागर सिंह राज सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को दिलाएं बुनियादी सुविधाएं

कलेक्टर ने जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र बैगा परिवारों के सदस्यों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

उच्च न्यायालय के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से करें निराकृत

बैठक में कलेक्टर ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को न्यायालयीन प्रकरणों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आई गॉट कर्मयोगी के पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश

राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रतिमाह न्यूनतम एक घंटे का पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन एवं योग निद्रा विषयक दो पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा।

समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बैठक में समय-सीमा से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूर्ण कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About The Author