पासेना-बरडांडपारा से गंगोली गोठान होते हुए घंघरी तक 2.40 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कार्य पूर्ण

अम्बिकापुर, 27 अक्टूबर 2026/sns/-  लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इसके अंतर्गत पासेनादृबरडांडपारा से गंगोली गोठान होते हुए घंघरी तक 2.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए 24 दिसंबर 2024 को 373.58 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।

सड़क निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
इस सड़क के निर्माण से गंगोली, कोयलारी, पासेना, बरडांडपारा एवं घंघरी सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क का डामरीकरण पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था बेहतर हुई है। विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों को गंगोली हाई स्कूल तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कृषि उपज के परिवहन में होगी आसानी, किसानों को मिलेगा लाभ
क्षेत्र के कृषक मुख्य रूप से खीरा, टमाटर एवं गन्ना सहित विभिन्न कृषि उपज का उत्पादन करते हैं। सड़क निर्माण से किसानों को अपनी कृषि उपज खेतों से स्थानीय बाजारों एवं व्यापारिक केंद्रों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। बेहतर सड़क संपर्क से परिवहन में लगने वाले समय की बचत होगी तथा कृषि उत्पादों के विपणन में आने वाली परेशानियां कम होंगी। इससे किसानों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण किया गया यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि शिक्षा, कृषि, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी। यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About The Author