महासमुुंद तहसील स्तर पर कक्ष क्रमांक 17 में कंट्रोल रूम स्थापित

महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026/sns/-इसी तरह महासमुंद तहसील स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद द्वारा तहसील कार्यालय कक्ष क्रमांक 17 को कंट्रोल रूम स्थापित कर 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07723-223309 है। निर्धारित ड्यूटी अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री छलेन्द्र चंद्राकर एवं भृत्य श्री अंजोर सिंह रात्रे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रूपेश कुमार साहू एवं भृत्य श्री बल्लूराम साहू, शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री गुलशन साहू एवं भृत्य श्री नरोत्तम यादव तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री तोषेन्द्र चंद्राकर एवं भृत्य श्री उभयराम भास्कर की ड्यूटी लगाई गई है।

About The Author