अर्नब साइक्लोन के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026/sns/-  मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे अर्नब साइक्लोन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के समीपवर्ती मध्यवर्ती जिलों में मौसम प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला कार्यालय महासमुंद के कक्ष क्रमांक 30 (आवक-जावक कक्ष) में 27 अक्टूबर 2026 से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07723-223305 एवं ई-मेल msamund.cg@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन तथा संभावित आपदा की स्थिति में सूचना प्राप्त करने और आवश्यक समन्वय के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सहायक वर्ग-3 श्रीमती रेखा बघेल एवं भृत्य श्री राकेश कुमार पैकरा की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई गई है। वहीं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक वर्ग 03 श्री किरण प्रताप ध्रुव एवं परिचारक श्री कुन्दन पटेल तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक वर्ग 03 श्री देवराज सिंह ठाकुर एवं भृत्य श्री कमलनारायण पंसारी द्वारा कंट्रोल रूम का संचालन किया जाएगा।

About The Author