महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी

महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र, महासमुंद में जेंडर विशेषज्ञ के एक पद पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची जारी की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टीक्वेंद्र जटवार ने बताया कि अंतिम वरीयता सूची के अनुसार 1ः10 के अनुपात में चयनित पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कौशल परीक्षा का आयोजन 4 नवंबर 2026 को प्रातः 10ः30 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अंतिम वरीयता सूची एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author