ग्राम पंचायत खैरवार बै. में श्रमिकों के लिए रोजगार एवं निर्माण कार्यों को लेकर जनचौपाल आयोजित

मुंगेली, 27 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, श्रमिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खैरवार बै में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष घोषले, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ), कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) एवं श्री नरेंद्र यादव की उपस्थिति में श्रमिकों से संवाद कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनचौपाल के दौरान श्रमिकों को रोजगार से संबंधित प्रावधानों, पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों तथा शासकीय योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं श्रमिकों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें नियमानुसार समाधान उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।
शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को रोजगार एवं विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर संबंधित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author