बीजापुर में 28 अक्टूबर को नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन
बीजापुर, 27 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला बीजापुर एथलेटिक्स संघ द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को एजुकेशन सिटी स्थित एथलेटिक्स मैदान, बीजापुर में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए, बी एवं सी तथा अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट सहित अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट ( NIDJAM ) 2026 के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बीजापुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।