परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की जांच,कमियों पर 46400 रुपए अर्थदंड एवं 2 बस जब्त

बलौदाबाजार,27 अक्टूबर 2026/sns/- परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की जांच हेतु माह अक्टूबर में जॉच के दौरान कुल 30 यात्री बसों पर 46,400 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है तथा 2 यात्री बस को जब्त करते हुए कार्यवाही की गई। जॉच के दौरान नियम के अनुरूप कमी पाये जाने वाले 28 बसों में कमियों को सुधार करने के संबंध में नोटिस जारी की गई है।

जॉच के दौरान यात्री बसों में परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण जैसे दस्तावेज सहित वाहन में लगे हुए वीएलटीडी पेनिक बटन, एसएलडी, रिफलेक्टिव टेप, फस्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्र आदि की जॉच की गई है एवं सभी बस संचालकों को हिदायत दी गई कि तत्काल कमियों को पूर्ण करे और विधिवत् मोटर यान अधिनियम और नियमों का पालन करते हुए यात्रीयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुुए परमिट शर्तो के अनुरूप संचालन किया जाये। मोटर यान अधिनियम का पालन नही किये जाने की स्थिति में मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी इसके साथ ही परमिट निरस्तीकरण हेतु अनुशंसा करते हुए उच्च कार्यालय को कार्यवाही के लिए भेजी जायेगी।

About The Author