मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों निर्माण कार्य: सीईओ

मुंगेली, 28 अक्टूबर 2026/sns/- जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने मुंगेली जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विकसित भारत-जीरामजी एवं पंचायत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पालचुवा में स्टोरेज टैंक एवं डबरी निर्माण कार्यों तथा ग्राम खैरवार बै. में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्टेगार्ड ट्रेंच निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने संबंधित निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों। ग्राम पंचायत पालचुवा में स्टोरेज टैंक एवं डबरी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों से जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों के बेहतर उपयोग में मदद मिलती है।
ग्राम खैरवार बै. में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया गया। वहीं, स्टेगार्ड ट्रेंच निर्माण कार्य की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनकी प्रगति की समीक्षा की जाए। कार्यों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

About The Author