प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश की चतुर्थ चयन सूची जारी
मुंगेली, 28 अक्टूबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग की चयन सूची जारी कर दी गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चतुर्थ काउंसलिंग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में तैयार चयन सूची विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित की गई है। चयनित विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर 2026 तक संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा।