आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के संबंध में समय-सारणी जारी
राजनांदगांव, 28 अक्टूबर 2026/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2027-28 हेतु निजी विद्यालयों में प्रवेश की कार्रवाई के संबंध में समय-सारणी जारी की गई है। जारी समय सारणी अनुसार आगामी शिक्षा सत्र 2027-28 में विद्यालयों में प्रवेश की कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी। इसके अंतर्गत स्कूल प्रोफाईल अपडेट, नया स्कूल रजिस्टेशन, हेबिटेशन मैपिंग का कार्य 2 नवम्बर से 25 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा स्कूल प्रोफाईल का सत्यापन एवं सीट प्रकटीकरण का कार्य 2 नवम्बर से 28 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश हेतु छात्रों द्वारा ऑनलाईन आवेदन 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2026 तक लिया जाएगा। नोडल प्राचार्य द्वारा दस्तावेज का सत्यापन एवं आवेदनों में कमी होने पर आवेदनों से आवश्यक संशोधन 1 दिसम्बर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक कराया जाएगा। राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी का कार्य 11 जनवरी एवं 12 जनवरी 2027 को किया जाएगा। चयनित आवेदनों का दाखिला 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।