पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाकर करें कार्य- कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम
मोहला, 28 अक्टूबर 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने अभियान की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिक कार्ड, विधवा पेंशन एवं सामान्य प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने पॉलीगॉन सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नए कार्यों को स्वीकृत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में रोजगारमूलक एवं विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे और कार्यों की कमी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के अंत में कलेक्टर ने समय-सीमा के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुमीत गर्ग, एसडीएम मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता, एसडीएम मानपुर श्री डीआर ध्रुव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।