29 अक्टूबर को जिले मे 23.6 मिलिमीटर औसत वर्षा दर्ज,सर्वाधिक पलारी तहसील मे
बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर 2026/sns/- अर्णब चक्रवात के कारण जिले मे 29 अक्टूबर 2026 को 23.6 मिलिमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।सर्वाधिक वर्षा पलारी तहसील मे 40.6 मिलिमीटर हुई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 27 मिमी, बलौदाबाजार में 27 मिमी, पलारी में 40.6 मिमी, लवन मे 22 मिमी, सुहेला 32 मिमी, सिमगा में 15 मिमी, कसडोल 18.7 मिमी, भाटापारा में 15 मिमी एवं सोनाखान 15.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।
इस तरह कुल 212.6 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 23.6 मिमी है।