त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण

कवर्धा, 30 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण कार्य के प्रेक्षण हेतु श्री विक्रांत अंचल, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को कबीरधाम जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी किया गया है।
आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक के साथ समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए श्री चिरंजीव कुमार, जिला खनिज अधिकारी, कबीरधाम को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रेक्षक के आगमन, भ्रमण, ठहरने एवं सत्कार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाईजनिंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया है कि वे प्रेक्षक के जिले में आगमन एवं भ्रमण के दौरान निर्धारित दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

About The Author