पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमः कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग की विशेष पहल

बीजापुर, 02 अक्टूबर 2026/sns/-कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार पुनर्वासित युवाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उनके सामाजिक तथा आर्थिक पुनर्वास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज बीजापुर जिले के पुनर्वास केंद्र में श्रम विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार द्वारा पुनर्वासित युवाओं को श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया, शासन की विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं तथा इन योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विभाग के ऑपरेटर सुश्री श्रद्धा चापड़ी विकास देवांगन एवं कल्याण अधिकारी गोपाल पटेल और चेतन उपस्थित थे द्वारा विशेष पहल करते हुए कुल 45 पुनर्वासित युवाओं का श्रमिक कार्ड बनाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पुनर्वास केंद्र में 250 व्यक्तियों का श्रमिक पंजीयन किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 295 व्यक्तियों को श्रम विभाग के पंजीयन से जोड़ा जा चुका है।
श्रम विभाग की यह पहल पुनर्वासित युवाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रयास का उद्देश्य पुनर्वासितो को समाज की मुख्यधारा में बेहतर तरीके से स्थापित कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

About The Author