भालूजोड़ी नाला पर स्टॉपडेम निर्माण से 80 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

बीजापुर, 02 नवम्बर 2026/sns/- जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जल संसाधन संभाग बीजापुर अंतर्गत विकासखंड भैरमगढ़ के भालूजोड़ी नाला पर 201.51 लाख रुपये की अनुबंध राशि से स्टॉपडेम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य की अनुबंधित पूर्णता तिथि 30 अप्रैल 2026 है तथा अब तक लगभग 62 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
स्टॉपडेम के निर्माण से ग्राम तोयनार के लगभग 50 कृषक लाभान्वित होंगे। परियोजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 80 हेक्टेयर निर्धारित है, जिससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्टॉपडेम के निर्माण से न केवल कृषि भूमि में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि जल संवर्धन एवं जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। यह परियोजना क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

About The Author