कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

राजनांदगांव, 03 नवम्बर 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने सेक्टर असरा के श्री अनिल बोरकर, सेक्टर टप्पा के श्री हर्ष मेश्राम, सेक्टर तुमड़ीबोड़ के श्री हरि कुमार बंजारे, अर्बन डोंगरगांव के श्री योगलाल रामटेके, अर्बन डोंगरगांव के श्री एलके पाल एवं बी. चारभांठा के श्री कांशीराम सिन्हा को सम्मानित किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author