बीजापुर जिले के चार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन भुगतान आदेश जारी

बीजापुर, 04 नवम्बर 2026/sns/- जिले में सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, बस्तर संभाग द्वारा बीजापुर जिले के चार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन भुगतान आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सा बीजापुर की गौरी खम्हेले (नर्सिंग सिस्टर), कार्यालय विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी भैरमगढ़ की  सरस्वती बाई (स्वीपर), कार्यालय विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी उसूर की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला भागवती राठौर एवं कार्यालय सहायक संचालक रेशम पालन बीजापुर के श्री दुम्पा पोट्टी, प्रदर्शक के पेंशन प्रकरणों का निराकरण करते हुए पेंशन भुगतान आदेश जारी किए गए हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय तक शासकीय सेवा में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना सराहनीय है। उन्होंने सभी सेवानिवृतों को स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author