अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

मुंगेली, 05 नवंबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त लोरमी के उपनिरीक्षक उम्मी रूमा एवं जिला आबकारी टीम ने ग्राम फुलझर, थाना चिल्फी में कार्रवाई करते हुए 9.250 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग की टीम ने ग्राम फुलझर में कार्रवाई कर आरोपी टपबच्चन मिरी के कब्जे से 9.250 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती प्रकरण दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

About The Author