मुख्यमंत्री श्री साय 13 नवंबर को कंतेली में देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
मुंगेली, 12 नवंबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण तथा 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक तथा मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 43 लाख रुपये, आदिवासी विकास विभाग के 60 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग के 23 करोड़ 82 लाख 84 हजार रुपये, मंडी बोर्ड के 02 करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपये, जल संसाधन विभाग के 40 करोड़ 05 लाख 73 हजार रुपये तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 71 लाख 12 हजार रुपये की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन सभी कार्यों की कुल लागत 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री श्री साय जिले में 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा नगर पालिका परिषद लोरमी से संबंधित विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सड़क, सिंचाई, अधोसंरचना और अन्य जनसुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।