धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से खुश किसान जनक पाठे, सरकार के प्रति जताया आभार

मुंगेली, 16 नवंबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की मेहनत और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले के धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं से किसानों को सुविधा मिल रही है। ग्राम टेमरी निवासी किसान श्री जनक पाठे भी धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से संतुष्ट हैं। उन्होंने ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी पर खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसान श्री जनक पाठे ने बताया कि धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र पहुंचने पर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक रही। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे उन्हें अपनी मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है।

प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता से किसानों को अतिरिक्त आर्थिक संबल

राज्य शासन द्वारा किसानों को धान के उचित मूल्य के साथ कृषि लागत में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिलता है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और आदान सहायता की व्यवस्था किसानों की आय को बेहतर बनाने तथा कृषि कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। किसान श्री जनक पाठे ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और किसानों के हित में संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिलना खुशी की बात है।

About The Author