जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन 17 नवम्बर को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा, 16 नवम्बर 2026/sns/-
जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति, विशिष्ट विरासत एवं देश के विकास में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 17 नवम्बर को कोरबा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 का आयोजन टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम प्रियदर्शिनी  इंदिरा  स्टेडियम परिसर में आयोजित होगा।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन करेंगे।
कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया एवं पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम विशिष्ट अतिथि के रूप में, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डां. पवन सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन, नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल सम्मिलित होंगे।

About The Author